rajasthan24.in
  • टॉप न्यूज़
  • अपना राजस्थान
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • ऑटोमोबाइल
  • करियर
rajasthan24.in
  • टॉप न्यूज़
  • अपना राजस्थान
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • ऑटोमोबाइल
  • करियर
No Result
View All Result
rajasthan24.in

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी -राज्यपाल ने कहा, स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी -रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है

August 29, 2024
in अपना राजस्थान
A A
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

Share on FacebookShare on Twitter

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्राकृतिक खेती अपनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। इनके अंधाधुंध उपयोग से कैंसर जैसे असाध्य रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।

राज्यपाल श्री बागडे गुरुवार को बीकानेर में कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम‘ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

श्री बागडे ने कहा कि पचास साल पहले तक कोई भी रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करता था। परिस्थितिवश इनका उपयोग शुरू हुआ। आज इन उर्वरकों के अनेक दुष्परिणाम हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को सर्वोच्च  प्राथमिकता देते हुए  गांव का पानी, गांव में ही रुके, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने शून्य खर्च आधारित खेती के बारे में बताया और कहा कि यह भूमि अन्नपूर्णा है। सकारात्मक तरीके से इसका जितना उपयोग करेंगे, यह अधिक लाभ देगी।

Related Post

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

August 29, 2024
30 अगस्त को मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो

ढाई हजार किमी.के 8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी

Union Finance Minister handed over loan letters worth Rs 5 crore to micro and small industries in Udaipur

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने उदयपुर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को पांच करोड़ रूपये के ऋण पत्र सौंपे

August 23, 2024

राज्यपाल ने कहा कि एक दौर था जब देश के 40 करोड़ लोगों का पेट भरने के लिए हमारे पास पर्याप्त अन्न नहीं था। इस दौर में हमारे अन्नदाताओं ने भरपूर मेहनत की। इसकी बदौलत आज 140 करोड़ देशवासियों का पेट भरने के बाद भी हमारे अन्न के भंडार भरे हुए हैं। उन्होंने कृषि के साथ गोपालन करने का आह्वान किया। प्रदेश की गौ आधारित सहकारिता कार्यों की सराहना की और कहा कि कृषि और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ेगी। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कृषि और कृषक कल्याण, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। उन्होंने स्वामी केशवानंद के शिक्षा के विकास में दिए गए योगदान को याद किया और कहा कि 9 दिसंबर 1925 को महाराजा गंगासिंह ने नहर लाने की कार्ययोजना शुरुआत की। उसके सौ वर्ष पूर्ण होने पर ‘बीकानेर के सुशासन के सौ वर्ष’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें उद्योग, साहित्य, कृषि, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने श्रीअन्न (मोटे अनाज) को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई और कहा कि राजस्थानी वनस्पति फोगला, केर, सांगरी और तुंबा आदि पर अनुसंधान किए जाने की जरूरत है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती हमारी प्राचीनतम पद्धति है। यह भूमि का प्राकृतिक स्वरूप बनाए रखती है। इस खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। मानव के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न है कि देश का किसान खुशहाल हो।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। पूर्व में राज्यपाल श्री बागडे ने ‘फसल अवशेष प्रबंधन हेतु स्टबल चॉपर सह स्प्रेडर’ पुस्तक का विमोचन किया। श्री बागडे ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित स्टबल चॉपर सह स्प्रेडर का लोकार्पण किया और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related Posts

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति
अपना राजस्थान

by Rajasthan24.in
August 29, 2024
30 अगस्त को मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो
अपना राजस्थान

30 अगस्त को मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो

by Rajasthan24.in
August 29, 2024
ढाई हजार किमी.के 8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी
अपना राजस्थान

ढाई हजार किमी.के 8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी

by Rajasthan24.in
August 29, 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Rising Rajasthan will give rise to new development in the state

राइजिंग राजस्थान से होगा प्रदेश में नये विकास का उदय

August 23, 2024
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

August 29, 2024
Union Finance Minister handed over loan letters worth Rs 5 crore to micro and small industries in Udaipur

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने उदयपुर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को पांच करोड़ रूपये के ऋण पत्र सौंपे

August 23, 2024

Fnatic finalizes their roster one day before Worlds 2022

June 15, 2024

Stay Updated with the Latest News at Rajasthan24: Your One-Stop Source for Regional News

0

Stay Updated with All the Latest News in Rajasthan at Rajasthan24

0

Stay Updated with Rajasthan24: Your Ultimate Guide to the Latest News in Rajasthan

0

Stay Updated with Rajasthan24: Your Ultimate Guide to Latest News in Rajasthan

0
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

August 29, 2024
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी- प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

August 29, 2024
30 अगस्त को मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो

30 अगस्त को मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो

August 29, 2024
ढाई हजार किमी.के 8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी

ढाई हजार किमी.के 8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी

August 29, 2024

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.